7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहते हैं ये स्टार्स

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों रुपए कमाते हैं। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी लग्जरी होती है। स्टार्स के पास महंगी-महंगी गाड़ियों का कलेक्शन होता है। लेकिन कुछ स्टार्स आज भी किराए के घर में रहते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 20 Jun 2021, 6:54 PM IST

bollywood_celebs.jpg

These bollywood celebs still lives on rented flats

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए करोड़ों रुपए कमाते हैं। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी लग्जरी होती है। स्टार्स के पास महंगी-महंगी गाड़ियों का कलेक्शन होता है। वो आलीशान बंगलों व फ्लैट में रहते हैं। मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने बाहर से कई लोग आते हैं। कईयों को सफलता मिलती हैं तो कई लोगों का कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। बाहर से आने वाले कई स्टार्स ने मुंबई में अपना घर खरीद लिया है लेकिन कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो करोड़ों कमाने के बाद भी किराए के घर में रहते हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। सालों वह इंडस्ट्री पर राज करती आ रही हैं। एक फिल्म के वह करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। कटरीना पिछले 17 सालों से मुंबई में रह रही हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने खुद का घर नहीं खरीदा है। वह अंधेरी वेस्ट में अपनी बहन इसाबेल के साथ किराए पर रहती हैं। खबरों के मुताबिक, वह 15 लाख रुपए किराए देती हैं।

जैकलीन फर्नांडीज
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। वह पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के घर में रह रही थीं। अब हाल ही में जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के जुहू वाले फ्लैट को किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबकि, जैकलीन प्रति माह 6.78 लाख रुपए का भारी किराया देती हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले 25 सालों से मुंबई में रह रहे हैं। शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन आज वह बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। एक फिल्म के लिए वह करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। लेकिन इसके बावजूद नवाजुद्दीन ने अभी तक अपना घर नहीं खरीदा है।

राजकुमार राव
एक्टर राजकुमार राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भी बॉलीवुड में काफी वक्त हो चुका है। लेकिन अभी तक उन्होंने भी मुंबई में खुद का घर नहीं खरीदा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ अंधेरी के लक्जीरियस अपार्टमेंट ओबेरॉय स्प्रिंग में रहते हैं। वह महीने का लाखों रुपए किराया देते हैं।

सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी एक फिल्म के लिए भारी भरकम रकम वसूलती हैं। लेकिन अभी तक वह किराए पर ही रह रही थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने 16 करोड़ रुपये में 4,365 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है। उनके घर के बगल में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी घर खरीदा है। ऐसे में दोनों पड़ोसी बन गए हैं।