जॉब्स

BMC Recruitment, 10वीं पास युवाआें के लिए 1388 पदों पर वैकेंसी निकली, करें आवेदन

बृहन्मुंबई नगर निगम ( BMC ) ने रूम अटेंडेंट, हमाल, अाया और अन्य 1388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Dec 14, 2017
bmc

बृहन्मुंबई नगर निगम ( BMC ) ने रूम अटेंडेंट, हमाल, अाया और अन्य 1388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 दिसंबर 2017 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका महाराष्ट्र की राजधानी में स्थित है, जो भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को नियंत्रित करती है और भारत की सबसे बडी महापालिका संस्था है। इसकी स्थापना मुंबई महानगर अधिनियम 1888 के तहत किया गया है। महानगरपालिका शहर की सुविधा, प्रशासन और मुंबई कुछ उपनगरीय क्षेत्रों में ही जिम्मेदार है।

अपने नागरिकों को सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने के लिए, उत्कर्ष्ट नागरीय सेवा समर्पित करना बृहनमुंबई महानगरपालिका की ऐतिहासिक परंपरा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्इ क्षेत्र में नागरिकों के लिए जिम्मेदारी वाहक प्रमुख संस्था है। महानगरपालिका यह एशिया खंड में सबसे बड़ा स्थानीय स्वराज्य संस्था है।

बृहन्मुंबई नगर निगम रिक्त पदों का विवरणः

बृहन्मुंबई नगर निगम कुल पद - 1388
लेबर
रूम अटेंडेंट
हमाल
आया
एमटीएस
मुर्दाघर अटेंडेंट


बृहन्मुंबई नगर निगम में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड,शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार 10 वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो और वह मराठी भाषा में प्रवीणहो।


बृहन्मुंबई नगर निगम में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शारीरिक विशेषताएं:
पुरुष: वजन 50 किलोग्राम और ऊंचाई 157 सेमी
महिलाएं: 45 किलोग्राम, ऊंचाई 150 सेमी


बृहन्मुंबई नगर निगम में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा:18 से 38 वर्ष (भारत के मानदंडों के अनुसार आयु में छूट)


बृहन्मुंबई नगर निगम में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2017 है।

आवेदन शुल्क: रु 800

बृहन्मुंबई नगर निगम में रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
अंतिम तिथि आवेदन: 31 दिसंबर 2017

Municipal Corporation of Greater Mumbai, India recruitment notification 2017:

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने रूम अटेंडेंट, हमाल, अाया और अन्य 1388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
14 Dec 2017 02:02 pm