25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS bhubaneswar,सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के 193 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के 193 रिक्त पदों
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 14 Dec 2017, 1:22 PM IST

AIIMS bhubaneswar

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भुवनेश्वर ने सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के 193 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2017 आवेदन कर सकते हैं।

सीनियर रेजिडेंट पद के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि जूनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्ति करने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी। जबकि जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति छह माह की ‌अवधि के लिए की जाएगी।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), भुवनेश्वर में रिक्त पदों का विवरणः

सीनियर रेजिडेंट (तीन वर्षीय), कुल पद : 193
(विभाग के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)

- एनेस्थीसियोलॉजी पद : 15
- बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी पद : 08
- कार्डियोलॉजी पद : 06
- एन्डोक्राइनोलॉजी पद : 07
- गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी पद : 06
- जनरल मेडिसिन पद : 19
- जनरल सर्जरी पद : 18
- मेडिकल ऑन्कोलॉजी/ हेमेटोलॉजी पद : 14
- नियोनेटोलॉजी/ पीडियाट्रिक्स पद : 09
- न्यूरोलॉजी पद : 07
- न्यूरोसर्जरी पद : 10
- न्यूक्लियर मेडिसिन पद : 06
- ओबीजी पद : 01
- ऑप्थाल्मोलॉजी पद : 01
- ऑर्थोपीडिक्स पद : 06
- पीडियाट्रिक सर्जरी पद : 12
- पीएमआर पद : 03
- पल्मोनेरी मेडिसिन पद : 01
- रेडियोडायग्नोसिस पद : 10
- सर्जिकल गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी पद : 05
- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पद : 12
- ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पद : 02
- यूरोलॉजी पद : 07
- बायोकेमिस्ट्री पद : 03
- माइक्रोबायोलॉजी पद : 03
- पैथोलॉजी एंड लैब मेडिसिन पद : 02

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से विभाग संबंधित स्पेशिएलिटी में एमडी/ एमएस/ डीएम/ एमसीएच हो।

अधिकतम आयु : 33 वर्ष। इस आयु सीमा में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच वर्ष और ओबीसी आवेदकों को तीन वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

इन बातों का ध्यान रखेंः
- जिन उम्मीदवारों के पास पीडियाट्रिक्स में एमडी या डीएनबी है, वे नियोनेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों के पास मेडिसिन में एमडी या डीएनबी है, वे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों के पास जनरल सर्जरी में एमएस या डीएनबी है, वे न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के लिए आ‌वेदन कर सकते हैं।

वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6,600 रुपये।

चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। हालांकि, अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है।

जूनियर रेजिडेंट (जेआर) नॉन-एकेडमिक, कुल पद : 100


योग्यताः
- एमबीबीएस डिग्री हो। इंटर्नशिप पूरी की हो।
- साथ ही किसी भी स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो।

चयन प्रक्रिया : परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

मासिक वेतन : 60,000 रुपये।


आवेदन शुल्क (दोनों पद):
- 1000 रुपये। एससी और एसटी आवेदकों के लिए 500 रुपये।
- शुल्क का भुगतान एनईएफटी के जरिए करना होगा।

भुगतान के बारे में जानकारी:
- अकाउंट नंबर : 557820110000006
- आईएफएससी कोड : BKID0005578
- एमआईसीआर कोड : 751013019
- यहां देय होगा : बैंक ऑफ इंडिया, एम्स , भुवनेश्वर ब्रांच, ओडिशा


यहां देखें नोटिफिकेशन:
- वेबसाइट www.aiimsbhubaneswar.edu.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर आपको Recruitment to the post of Senior Residents & Junior Residents for the session January 2018 शीर्षक नजर आएगा।
- इस शीर्षक के सामने ‘डाउनलोड’ का साइन बना हुआ है। इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करने से पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

आवेदन का तरीका (सीनियर रेजिडेंट पद के लिए)
- इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
- अंत में भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकाल कर तय पते पर जरूर भेजें।
- भरे हुए आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी भेजें।
- जिस लिफाफे में आवेदन डालें, उसके ऊपर ‘एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ एसआर : जनवरी 2018 सत्र’ अवश्य लिखें।

यहां भेजें आ‌वेदन का प्रिंटआउट (सीनियर रेजिडेंट पद के लिए):
द डीन, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), भुवनेश्वर, सिजुआ, दमदमा, भुवनेश्वर, ओडिशा- 751 019

डाक से आवेदन का प्रिंटआउट स्वीकार होगा : 29 दिसंबर 2017


आवेदन डाउनलोड करने का तरीका (जूनियर रेजिडेंट पद के लिए):
- विज्ञापन के साथ इस पद के लिए आवेदन फॉर्म संलग्न है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें। फॉर्म में बाईं तरफ बने बॉक्स में एडवर्टाइजमेंट नंबर लिखें।
- फिर दाईं तरफ बने बॉक्स में अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं।
- फॉर्म में अपनी ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और एनईएफटी से जुड़ी जानकारियां अवश्य भरें।
- पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को एक बार सही से जांच लें। फिर अंत में स्थान और तारीख लिखकर अपने सिग्नेचर कर दें।
- फिर भरे हुए आवेदन और जरूरी दस्तावेजों को इंटरव्यू के दिन अपने साथ लेकर जाएं।

वॉ-इन-इंटरव्यू से जुड़ी सूचनाएं (जूनियर रेजिडेंट पद के लिए)
- तारीख : 17 जनवरी 2018
- रिपोर्टिंग का समय : सुबह 08:00 बजे
- वेरिफिकेशन का समय : सुबह 08.00 बजे से 11.00 बजे तक
- इंटरव्यू का समय : सुबह 11.00 बजे से
- यहां होगा इंटरव्यू : डायरेक्टर, कॉन्फ्रेंस हॉल, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, एम्स भुवनेश्वर

अधिक जानकारी यहां:
ई-मेल : dean@aiimsbhubaneswar.edu.in

AIIMS bhubaneswar recruitment Notification 2017:

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), भुवनेश्वर में रिक्त पदों की अधिसूचना यहां क्लिक करें।