25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरीः 8वीं पास युवाआें के लिए निकली 154 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर ने सफाईवाला के रिक्त 154 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 10 Dec 2017, 5:10 PM IST

jalandhar cantonment board

कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर ने सफाईवाला के रिक्त 154 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जनवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जालंधर छावनी भारत के सबसे पुरानी छावनियों में से एक है। प्रथम एंग्लो सिख युद्ध के बाद, जब ब्रिटिश उत्तर भारत में बसे, तब इसकी नीव सन 1848 ई. में रखी गई। इस छावनी का मूल उद्येश्य सैनिकों की शांति और व्यवस्था के रखरखाव के लिए एवं आसपास के राज्यों से गड़बड़ी को दबाने तक सीमित थी।

यह रक्षा मंत्रालय के तहत निगमित निकाय है। छावनिया, छावनी बोर्ड अधिनियम 2006 में निहित प्रावधानों के द्वारा नियंत्रित होती है वो छावनियां जहाँ असैनिक जन सैनिक बल से मिला जुला है, केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित है। जालंधर छावनी जो की एक सांझी नगर पालिका है, छावनी अधिनियम एवं अन्य नियंमों जैसे की छावनी खाता कोड 1924, कैंट फंड सर्वेंट नियम 1937, छावनी भूमि प्रशासन नियम 1937, छावनी संपत्ति नियम1925 और छावनी निर्वाचन नियम 2007 के अंतर्गत नगर निगम और नागरिक कार्यों की देखभाल करती है।

कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर में रिक्त पदों का विवरण:
सफाईवाला - 154 पद


पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध / संस्थान से 8वीं कक्षा पास होना चाहिए या समकक्ष योग्यता, इसके साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

आयु सीमा:18 से 25 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्र में छूट)


कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर में सफाईवाला के रिक्त पदों पर आवेदन शुल्क:
सामान्य - रु 500 / - (नॉन-रिफंडेबल)
एससी / एसटी: रु 250 / - (नॉन-रिफंडेबल)


कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर में सफाईवाला के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2018 तक कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरणः
अधिसूचना संख्या: 37/54/Defence/Recruitment/10th/18-25/Other than Delhi

कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर में सफाईवाला के रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की अंतिम तिथि:10 जनवरी 2018

Cantonment board jalandhar recruitment Notification 2017:

कैन्टोनमेंट बोर्ड जालंधर में सफाईवाला के रिक्त 154 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।