जॉब्स

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर सहित 14 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

CCI Recruitment 2018, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर समेत 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 3:13 PM IST
cci

CCI Recruitment 2018, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर समेत 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2018 तक इन पदों के लिए डाक से आवेदन कर सकते हैं।

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCI ) में रिक्त पदों का विवरणः

मैनेजर, पदः 03

एडिशनल मैनेजर, पदः 02

डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट), पद : 01
योग्यता :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस में एमबीए होना चाहिए।
- इसके साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

डिप्टी मैनेजर (प्रोडक्शन), पद : 04 (अनारक्षित-03)
योग्यता :
- कैमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हो अथवा केमेस्ट्री विषय के साथ पोस्ट ग्रेजुएट हो।
- इसके साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त पद) : 20,600 से 46,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

आयुसीमा (उपरोक्त पद) : अधिकतम 42 वर्ष।

इंजीनियर (सिविल), पद : 01
योग्यता :
- सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव हो।

एग्जिक्यूटिव सेक्रेटरी, पद : 01
योग्यता :
- ग्रेजुएट होने के साथ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा हो।
- अथवा फुल टाइम एमबीए के साथ संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उपरोक्त दो पद) : 16,400 से 40,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

आयुसीमा (उपरोक्त दो पद) : अधिकतम 35 वर्ष।

जरूरी सूचना : अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.cciltd.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज पर कॅरियर ऑप्शन को क्लिक करें। नया वेबपेज खुल जाएगा।
- इस पर एडवर्टाइजमेंट फॉर रिक्रूटमेंट एट वैरियर पोस्ट्स लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुलेगा। इसे पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें
- अब पुन: पेज पर आएं और क्लिक टू डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप डाउनलोड हो जाएगा।
- इसे भरें और मांगे गए प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेजें।

आवेदन पत्र भेजने का पता :
मैनेजर (एचआर)
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
पोस्ट बॉक्स नंबर. 3061
लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003

महत्वपूर्ण तिथि :
डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.cciltd.in

CCI Recruitment notification 2018:

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर समेत 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: