मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( MECL ) भारत सरकार के 100% नियंत्रण के साथ खान मंत्रालय , भारत सरकार के अधीन “ खनिज पूर्वेक्षण स्थल(लों) की प्रारंभिक खोज और उसके अंतिम विदोहन के बीच अंतराल को कम करने के लिए ’’ खनिजों के योजनाबद्ध गवेषण हेतु कार्य कर रहा है । यह सरकार और निजी क्षेत्र दोनों में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके पास खनिज गवेषण की सारी सुविधाएं एक छत के नीचे विद्यमान है । 1972 में अपने स्थापना काल से एमईसीएल गवेषण की आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए उत्तरोत्तर मजबूती के साथ आगे बढ़ा है और अब यह देश में एक प्रमुख गवेषण एजेंसी के रूप में उभर चुका है । कंपनी का निगमीय कार्यालय नागपुर , महाराष्ट्र में है और देश भर में इसके कई आंचलिक / परियोजना कार्यालय स्थित हैं । कंपनी की प्राधिकृत पूंजी रु. 125 करोड़ है ।