जॉब्स

UPSC Civil Services Exam 2018, सिविल सर्विसेज IAS के लिए करें आवेदन

UPSC Civil Services Exam 2018, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज ( IAS ) 2018 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी

2 min read
Feb 22, 2018

UPSC Civil Services Exam 2018, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज ( IAS ) 2018 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित होना उम्मीदवार चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

UPSC सिविल सर्विसेज (आईएएस) की प्रारम्भिक परीक्षा 03 जून 2018 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, मुख्य परीक्षा इस साल के अंत में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जहां उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

टीवी और बल्ब का बिल 25 लाख पार

UPSC सिविल सर्विसेज (IAS) 2018 परीक्षा आयोग द्वारा आयिजित की जाती है। जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए ग्रेड ए अफसरों का चयन किया जाएगा।

रिक्त पदों का विवरण:
सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए सेवा और पद निम्न प्रकार हैं।

इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस
इंडियन फॉरेन सर्विस
इंडियन पुलिस सर्विस
इंडियन पी एंड टी अकाउंट एंड फाइनेंस सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन रेवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड सेन्ट्रल एक्साइज), ग्रुप 'ए'
इंडियन डिफेन्स अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईटी), ग्रुप 'ए'
इंडियन आर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस, ग्रुप 'ए' (असिस्टेंट वर्क्स मैनेजर, प्रशासन)।
इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन रेलवे पर्सनल अकाउंट सर्विस, ग्रुप 'ए'
रेलवे सुरक्षा बल में असिस्टेंट सिक्यूरिटी ऑफिसर पद, ग्रुप 'ए'
इंडियन डिफेन्स एस्टेट्स सर्विस, ग्रुप 'ए'
इंडियन इनफार्मेशन सर्विस (जूनियर ग्रेड), ग्रुप 'ए'
इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप 'ए' (ग्रेड III)
इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप 'ए'
आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी' (सेक्शन ऑफिसर ग्रेड)
दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी'
दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा एवं नगर हवेली पुलिस सर्विस, ग्रुप 'बी''
पांडिचेरी सिविल सर्विस, ग्रुप 'बी'
पांडिचेरी पुलिस सर्विस, ग्रुप 'बी'

पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:उम्मीदवार ने भारत में केन्द्रीय या राज्य विधान मंडल के अधिनियम या संसद के अधिनियम या विधि द्वारा स्थापित किसी भी शैक्षिक संस्थान/ विश्वविद्यालय से डिग्री की हो। या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 की धारा -3 के तहत डीम्ड विश्वविद्यालय से समान योग्यता पास की हो।

आयु सीमा: 21- 32 वर्ष


परीक्षा पैटर्न:
सिविल सेवा परीक्षा दो स्टेज में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा के चयन के लिए (i) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)और (ii) विभिन्न भारतीय सिविल सेवाओं और उपर्युक्त पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू)।

अभी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग द्वारा घोषित पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हे? योग ग द्वारा विस्तृत आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।


आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in के माध्यम से 06 मार्च 2018 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन करना चाहिए. हालांकि, अगर किसी भी अपरिहार्य स्थिति के कारण, उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवेदन उच्चतर RID जैसे आवेदक के विवरण, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर, शुल्क इत्यादि सभी मामलों में आवेदन पूरा हो गया है।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करना आरम्भ होने की तिथि: 07 फरवरी 2018
आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मार्च 2018
परीक्षा की तिथि: 03 जून 2018

UPSC Civil Services Exam 2018 की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

ये भी पढ़ें

केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा में पीजीटी, पीआरटी, टीजीटी और अन्य पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
22 Feb 2018 02:56 pm
Also Read
View All