जॉब्स

योगी सरकार का तोहफा! छात्र- छत्राओं को यूनिफॉर्म-जूते खरीदने के लिए खाते में दिए जाएंगे 1100 रुपये

उ.प्रदेश सरकार की ओर से 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म से लेकर जूते खरीदने तक की सुविधाएं देने के लिए योगी सरकार उनके अभिभावकों के एकांउट में 1100 रुपये की राशि देने वाली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 4:00 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

नई दिल्ली। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए योगी सरकार की ओर से एक नई योजना लागू की जा रही है जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म जूते और बैग खरीदने के लिए उन्हें पैसा दिया जा रहा है। सरकार छात्रों के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। योगी सरकार इस योजना को आज से शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का लाभा प्रदेश के करीब 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

पैसा क्यों भेजेगी सरकार?

कक्षा 1-8 तक के छात्र-छात्राओं दी जाने वाली राशि उनकी सुविधाओं को देखते हुए दी जा रही है। यह पैसा उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे बच्चे स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर खरीद सके। प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे जाएंगे। सीएम योगी आज शाम 5 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लिए प्रेरणा डीबीटी ऐप भी सिंतबर में लॉन्च किया था। जिसके तहत सभी अभिभावकों के आधार कार्ड के साथ डाटा फीड किया गया है।

1100 रुपये की धनराशि मिलेगी

दो जोड़ा यूनिफार्म- 600 रुपये

एक जोड़ा जूता व मोजा-125 रुपये

स्वेटर-200 रुपये

स्कूल बैग-175 रुपये

Published on: