
CPCB Recruitment 2025: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने जबरदस्त भर्ती निकाली है। CPCB ने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 69 पद भरे जाएंगे, पदों का विवरण नीचे देखें।
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, हर पद के लिए आयु सीमा अलग अलग है तो बेहतर होगा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहीं सभी पद के लिए आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता भी सभी पद के लिए अलग-अलग है।
इस भर्ती के तहत दो घंटे की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एक घंटे की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों और महिलाओं को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के समय परीक्षा सत्र शुल्क (दो घंटे की परीक्षा के लिए 250 रुपये और एक घंटे की परीक्षा के लिए 150 रुपये) का भुगतान करना होगा।