जॉब्स

Government jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Government jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली जिला अदालत में निकली कई पदों पर भर्ती ,इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 से 18 अप्रैल तक कर सकते हैंआवेदन
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Apr 2021, 10:42 PM IST
delhi district court recruitment 2021
delhi district court recruitment 2021

Government jobs: जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिये खास खबर यह है कि दिल्ली जिला अदालत के विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए 17 रिक्त पदों का भरने की घोषणा की है। जिसके लिए उम्मीदवारों को आवदेन के लिए आमंत्रित किया गया है। जो उम्मीदवार इस पद को पाने का इच्छुक है वे दिल्ली जिला अदालत की वेबसाइट delhidistrictcourts.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। रिक्त पदों पर भर्ती चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी और प्रोसेस सर्वर संमेत कई विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर निकाली गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 से 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

ये भर्तियां दिव्यांग युवाओं के लिए हैं। इन पदों पर जिन अभ्यर्थियों ने 1 से 06 फरवरी 2021 के बीच आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

वैकेंसी डिटेल्स-

चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी- 12 पद

चौकीदार- 01 पद

सफाई कर्मचारी- 01 पद

प्रोसेस सर्वर- 03 पद

आवेदन शुल्क-

विभाग के मुताबिक, इन सभी पदों के लिए आवेदन करने के लिए 250 रुपए देने होंगे।

शैक्षणिक योग्यता-

चपरासी, डाक चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी और अर्दली पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रोसेस सर्वर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ व्हीकल चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस और दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।

Published on: