
SSC GD Constable Recruitment 2021
Govt Jobs 2021: केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में जीडी कांस्टेबल भर्ती 2020 का नोटिकेशन जारी कर दिया गया है जिसका आवेदन करने की प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। पहले यह नोटिफिकेशन 25 मार्च को जारी किया जाना था इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस बार भी उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी10वीं पास रखी जा सकती है। आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष व ओबीसी उम्मीदवारों को आयु में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद पदों के अनुरूप मेरिट तैयार की जाएगी।
Updated on:
10 Apr 2021, 3:42 PM IST
Published on:
10 Apr 2021, 3:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.