जॉब्स

कांस्टेबल्स भर्ती करेगी दिल्ली पुलिस, जानिए पूरी डिटेल्स

दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में तैनाती के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों से 585 और कांस्टेबलों को भर्ती करेगी।
less than 1 minute read
Oct 26, 2018
constable,admit card,Sarkari Naukri,constable job,Rajasthan Police,pet,constable recruitment,sarkari job,rajasthan police result,Rajasthan Police Constable Result,Rajasthan Police Result 2018,police.rajasthan.gov.in,कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट,Rajasthan Police Constable Result 2018 Alwar,Rajasthan Police Constable Result 2018 Jaipur Commissionerate,कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2018,
दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना , यहां देखें

दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में तैनाती के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों से 585 और कांस्टेबलों को भर्ती करेगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 585 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुल 585 रिक्तियों में से 190 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘130 कांस्टेबलों की भर्ती असम से जबकि पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से 65-65 भर्तियां की जाएंगी।’’ दिल्ली पुलिस में पूर्वोत्तर के युवाओं की भर्ती 2015 से शुरू हुई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली में पूर्वोत्तर के समुदायों के प्रति जातीय पक्षपात को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

Published on:
26 Oct 2018 05:58 pm