DRDO recruitment 2018, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), आरएसी ने जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पदों पर भर्ती
DRDO recruitment 2018, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), आरएसी ने जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी 2018 को साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में रिक्त पदों का विवरणः
कम्प्यूटर साइंस / इंजीनियरिंग - 2 पद
मनोविज्ञान - 2 पद
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
कंप्यूटर साइंस / इंजीनियरिंग - कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक / बी.ई.।
मनोविज्ञान - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर. प्रथम श्रेणी एनईटी पास।
आयु सीमा - 28 वर्ष से अधिक नहीं
DRDO में रिक्त पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 फरवरी 2018 को आयोजित साक्षात्कार में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), आरएसी लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली -110054 के पते पर उपस्थित हो सकते हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: 131
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि: साक्षात्कार की तिथि: 15 फरवरी 2018
DRDO recruitment notification 2018:
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), आरएसी ने जूनियर रिसर्च फेलो के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
परिचयः
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO, डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ऑर्गैनाइज़ेशन ) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक ईकाई के रूप में काम करता है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी। वर्तमान में संस्थान की अपनी इक्यावन प्रयोगशालाएँ हैं जो इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण इत्यादि के क्षेत्र में अनुसंधान में रत हैं। पाँच हजार से अधिक वैज्ञानिक और पच्चीस हजार से भी अधिक तकनीकी कर्मचारी इस संस्था के संसाधन हैं। यहां राडार, प्रक्षेपास्त्र इत्यादि से संबंधित कई बड़ी परियोजनाएँ चल रही हैं।