DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें-
DRDO Recruitment 2024: डिफेंस रिसर्च डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर को जारी किया गया था। वहीं आवेदन प्रक्रिया जारी है। हालांकि, अब आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब आ गई है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डीआरडी की इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर को जारी की गई थी। नोटिस जारी होने के 30 दिन के भीतर आवेदन फॉर्म जारी किया जा सकता है। रिक्त पदों की संख्या को घटाया जा बढ़ाया भी जा सकता। वहीं आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलत जानकारी देने वाले कैंडिडेट का फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
डीआरडीओ की ये भर्ती एक साल की फिक्स अवधि के लिए है। हालांकि, परफॉर्मेंस के आधार पर भर्ती की समयसीमा तीन सालों तक बढ़ाई जा सकती है। डीआरडीओ की इस भर्ती के जरिए कुल 21 पद भरे जाएंगे, जिनमें से डीआरडीओ चेयर्स के लिए 5 पद, डीओरडीओ डिस्टिंग्विश फेलोशिप के लिए 11 पद और डीओरडीओ फेलोशिप के लिए 12 पद हैं।
इन पदों के लिए रिटायर्ड अधिकारी या केंद्र सरकार की ओर से जारी विज्ञापन जारी होने के डेट से 3 महीने के अंदर केंद्र सरकार या स्वायत्त निकाय से रिटायर होने वाले हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास बीटेक/बीई/एम.एससी/ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।