जॉब्स

DSHM DHFW Delhi Recruitment 2021: ANM और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए निकली भर्ती

DSHM DHFW Delhi Recruitment 2021: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने ANM एवं MO पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट - dshm.delhi.gov.in पर अधिसूचना प्रकाशित किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2021, 3:57 PM IST
DSHM Delhi Recruitment
DSHM Delhi Recruitment

DSHM DHFW Delhi Recruitment 2021: सरकारी नौकरी (Government Jobs) करने का सपना देख उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एएनएम और मेडिकल ऑफिसर (एमओ) के पद के लिए एक भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते हैं वे लोग DSHM की आधिकारिक वेबसाइट - https://dshm.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस बात को जान लें कि साक्षात्कार कोविड - 19 वैक्सीन केंद्रों पर जाकर दे सकते है।

जानकारी के लिए बता दें कि उपर दिए गए पदों पर भर्ती काफी छोटे रूप में ऐडहाक बेसिस के आधार पर की जाएगी जिसकी तीथि 31 जुलाई 2021 तक की है। समयानुसार इस तिथि को बढ़ाया भी जा सकता है। साक्षात्कार में आने वाले उम्मीदवार को अपने साथ जरूरी दस्तावेज के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाना जरूरी है।

वॉक-इन-इंटरव्यू की तारीख और समय

साक्षात्कार जिला स्तर पर संबंधित सीडीएमओ कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार की तारीख और अन्य विवरण के लिए नीचे दिए गए लिक पर जाकर या फिर जिला कार्यालयों से संपर्क करें।

DSHM DHFW दिल्ली रिक्ति विवरण

एएनएम

चिकित्सा अधिकारी (एमओ)

एएनएम और एमओ पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

एएनएम - मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से एएनएम कोर्स या एमपीडब्ल्यू में डिप्लोमा

वेतन- 40,000 रु

चिकित्सा अधिकारी (एमओ) - एमबीबीएस

वेतन:1,00,000 रु

DSHM दिल्ली भर्ती 2021 कैसे आवेदन करें?

उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ संबंधित सीडीएमओ कार्यालयों में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना आवश्यक है।

Published on: