जॉब्स

ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ रिक्त पद भर्ती

नई दिल्ली (रोहिणी) स्थित ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ रिक्त पद भर्ती के अावेदन
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 5:33 PM IST
ESIC

नई दिल्ली (रोहिणी) स्थित ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ रिक्त पद भर्ती के अावेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आैर योग्य उम्मीदवार 05 और 7 दिसंबर 2017 तक होने वाले वाॅक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 09
स्पेशिएलिटी के अनुसार रिक्तियां
एनेस्थीसिया, पद : 01
एनाटॉमी, पद : 01
बायोकेमिस्ट्री, पद : 01
जनरल मेडिसिन, पद: 02
जनरल सर्जरी, पद : 02
माइक्रोबायोलॉजी, पद : 01
ओरल पैथोलॉजी, पद : 01

योग्यता (विषय के अनुसार):
डेंटल स्पेशिएलिटी के लिए:
-मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री हो या डीएनबी हो। डीएनबी कोर्स के दौरान या डीएनबी के बाद किसी मेडिकल कॉलेज में शिक्षण का तीन साल का अनुभव हो। ऐसे उम्मीदवारों को संबंधित स्पेशिएलिटी में एक साल का एडिशनल अनुभव भी होना चाहिए।

मेडिकल स्पेशिएलिटी (जनरल विषय) के लिए:
-एमबीबीएस डिग्री हो।
-संबंधित स्पेशिएलिटी में एमडी/एमएस डिग्री हो। एमडी/एमएस डिग्री होने पर किसी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट/रजिस्ट्रार/डेमोंस्ट्रेटर/ट्यूटर के तौर पर शिक्षण का तीन साल का अनुभव हो।

नॉन मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए:
-संबंधित विषय में पीजी डिग्री हो।
-संबंधित स्पेशिएलिटी में डॉक्टोरेट डिग्री हो।


अधिकतम आयु : 28 नवंबर 2017 को 64 वर्ष।
चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। इंटरव्यू का आयोजन 05 और 7 दिसंबर 2017 को किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : 225 रुपये। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। डीडी, ईएसआई फंड अकाउंट नंबर 1 के पक्ष में नई दिल्ली में देय होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रियाः
-ईएसआईसी की वेबसाइट के रिक्रूटमेंट्स सेक्शन से विज्ञापन देखें और आवेदन फॉर्म तैयार करें। इसके बाद पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से तय पते पर भेज दें। आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ (सेल्फ अटेस्टेड) भी भेजें। आवेदन को जिस लिफाफे में भेजें उसके ऊपर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ... लिखें।

यहां भेजें आवेदन : द डीन, ईएसआईसी डेंटल कॉलेज, रोहिणी, नई दिल्ली- 110089

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 011-27553099

ESIC recruitment Notification 2017:

नई दिल्ली (रोहिणी) स्थित ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ रिक्त पद भर्ती के विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: