29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडडेंट के 526 पदों पर वैकेंसी निकाली, करें आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे देश में बैंक के विभिन्न कार्यालयों में ऑफिस अटेंडडेंट के 526 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Nov 17, 2017

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे देश में बैंक के विभिन्न कार्यालयों में ऑफिस अटेंडडेंट के 526 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक में पदों का विवरण:
ऑफिस अटेंडेंट - 526 पद
अहमदाबाद - 39 पद
बेंगलुरु - 58 पद
भोपाल - 45 पद
चंडीगढ़ - 42 पद
शिमला - 5 पद
चेन्नई - 10 पद
गुवाहाटी - 10 पद
हैदराबाद - 27 पद
जम्मू - 19 पद
लखनऊ - 13 पद
कोलकाता - 10 पद
मुंबई और नवी मुंबई - 159 पद
पानजी - 06 पद
नागपुर - 09 पद
नई दिल्ली - 27 पद
तिरुवनंतपुरम - 47 पद


ऑफिस अटेंडेंट के पदों के लिए पात्रता मानदंड:शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
ऑफिस अटेंडेंट: उम्मीदवारों ने अपने संबंधित राज्य / संघ राज्य क्षेत्र से 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार 01 नवंबर 2017 को अंडर ग्रेजुएट होना चाहिए। स्नातक और उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।

आयु सीमा:
18 से 25 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार छूट सभी आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।)

ऑफिस अटेंडेंट के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन देश-व्यापी प्रतियोगी परीक्षण (ऑनलाइन टेस्ट) के माध्यम से होगा,इसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (क्षेत्रीय भाषा में) ली जायेगी।

RBI में ऑफिस अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिनांक 07 दिसंबर 2017 तक RBI की वेबसाइट rbi.org.in
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑफिस अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदन शुल्क (ऑनलाइन भुगतान):
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / एक्स सर्विसमैन:रु. 50 / - (सूचना प्रभार)
ओबीसी / सामान्य उम्मीदवार: रु. 450 / - (टेस्ट फीस + इंप्रेशन प्रभार)

स्टाफ के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और सूचना शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन और टेस्ट फीस जमा करने की आरंभिक तिथि - 17 नवंबर 2017

ऑनलाइन आवेदन और टेस्ट फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 07 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि - 22 दिसंबर 2017
ऑनलाइन टेस्ट (अंतरिम) कार्यक्रम - दिसंबर 2017 / जनवरी 2018 के महीने में

RBI Recruitment Notification 2017:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे देश में बैंक के विभिन्न कार्यालयों में ऑफिस अटेंडडेंट के 526 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग