जॉब्स

सरकारी नौकरी: टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई

ESIC Recruitment 2020: कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESIC), गुलबर्गा ने टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर के...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2020, 11:29 AM IST
jobs.jpg
jobs

ESIC Recruitment 2020: कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESIC), गुलबर्गा ने टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर / एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। यह भर्ती सीधे इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू 23 अक्टूबर, 2020 को आयोजित किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 39 पद
सहायक प्रोफेसर -27 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 12 पद

वेतनमान
असिस्टेंट प्रोफेसर: 92,000 रुपये प्रति माह
एसोसिएट प्रोफेसर: 1,06,000 रुपये प्रति माह

आवेदन कैसे करें:
उम्मीदवार 23 अक्टूबर, 2020 को सुबह 9 से 11 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण सुबह 11 बजे बंद हो जाएगा। आवेदन पत्र आधिकारिक अधिसूचना के साथ संलग्न हैं।

जरुरी डाक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार के समय निम्नलिखित मूल और साथ ही स्व-सत्यापित दस्तावेजों को साथ लाएं।
आयु के प्रमाण के रूप में एसएससी या कक्षा 10 वीं का प्रमाण पत्र
एमबीबीएस प्रमाण पत्र
पीजी डिग्री प्रमाण पत्र
राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र
अनुभव प्रमाणपत्र
पहचान का प्रमाण
2 पासपोर्ट साइज फोटो

Published on: