जॉब्स

बिना लिखित परीक्षा के पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की इस भर्ती के लिए करें अप्लाई 

ESIC Recruitment 2024: ESIC विभाग ने सुपर स्पेशलिस्ट, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें डिटेल्स
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2024, 6:43 PM IST
ESIC Recruitment 2024

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यदि आपके पास भी इस भर्ती से संबंधित योग्यता है तो ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ESIC विभाग ने सुपर स्पेशलिस्ट, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वैकेंसी डिटेल्स (ESIC Recruitment 2024 Post Details)

इस भर्ती के द्वारा कुल 59 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इनमें से 4 पद सुपर स्पेशलिस्ट (पूर्णकालिक/अंशकालिक), 5 पद स्पेशलिस्ट, 1 पद डेंटल सर्जन, 35 पद सीनियर रेजिडेंट (3 वर्ष), 14 पद सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के लिए रिजर्व हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2024 है। 

सैलरी 2 लाख होगी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के विभिन्न पदों पर सैलरी 60 हजार से 2 लाख तक है। सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। लेकिन इंटरव्यू होगा, जिसका आयोजन 27 नवंबर 2024 है।