जॉब्स

Sarkari Naukri: तकनीकी सहायक और अन्य के सैकड़ों पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Goa PWD Recruitment 2021: लोक निर्माण विभाग, गोवा सरकार ने जूनियर इंजीनियर और तकनीकी सहायक की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 10:22 PM IST
jobs.jpeg
Government Jobs

Goa PWD Recruitment 2021: लोक निर्माण विभाग, गोवा सरकार ने जूनियर इंजीनियर और तकनीकी सहायक की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गोवा पीडब्ल्यूडी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट - cbes.goa.gov.in से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है।

Direct Link: http://www.pwd.goa.gov.in/notifications/1961-advertisement-and-instructions-for-filling-of-posts-of-technical-assistant-and-junior-engineers-in-pwd

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 07 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 27 सितंबर 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 368 पद
तकनीकी सहायक - 131 पद
जूनियर इंजीनियर - 237 पद

शैक्षणिक योग्यता:
तकनीकी सहायक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
टेक्निकल असिस्टेंट (माइनिंग) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माइनिंग में इंजीनियरिंग डिग्री.
तकनीकी सहायक (कंप्यूटर / इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशंस / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री।
जेई - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / ऑटो-मोबाइल / फैब्रिकेशन / इंफॉर्मेशन टेक-नोलॉजी / कंप्यूटर / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली-कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार केवल http://cbes.goa.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन मोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Published on: