31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank of Maharashtra Recruitment 2021: अधिकारी संवर्ग के रिक्त पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Bank of Maharashtra Recruitment 2021: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विशेषज्ञ अधिकारी स्केल I और II के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 2 Sep 2021, 10:44 PM IST

Saraswat Bank Recruitment 2021

Bank of Maharashtra Recruitment 2021: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विशेषज्ञ अधिकारी स्केल I और II के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, "बैंक कृषि क्षेत्र को बढ़ाने, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, कानूनी सेवाओं और तकनीकी के क्षेत्र में रिक्त पदों पर भर्तियां कर रहा है। कुल 190 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2021 तक निर्धारित की गई है।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 190 पद
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर - 100 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर - 10 पद
लॉ ऑफिसर - 10 पद
एचआर ऑफिसर - 10 पद
आईटी सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेटर - 30 पद
डीबीए - 3 पद
विंडो एडमिनिस्ट्रेटर - 12 पद
प्रोडक्ट सपोर्ट इंजीनियर - 3 पद
नेटवर्क एंड सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर - 10 पद
ईमेल एडमिनिस्ट्रेटर - 2 पद

पात्रता
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए 60% अंकों के साथ 4 वर्षीय बैचलर डिग्री, सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए इंडियन नेवी में 5 साल का अनुभव होना चाहिए. लॉ ऑफिसर के लिए एलएलबी की डिग्री, एचआर ऑफिसर के लिए एमबीए/सोशल वर्क में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अन्य सभी पदों पर संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री 31 मार्च, 2021 तक हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर और आईटी सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेटर के लिए आयु 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है।


ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों के लिए आवेदक सबसे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाएं। यहां मेनूबार में दिए गए Careers के सेक्शन में जाएं। यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। उम्मीदवार आवेदन के बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट जरूर लेवें।