जॉब्स

Government jobs: 12वीं पास युवाओं के लिए ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

  Government jobs: अंडमान और निकोबार प्रशासन ने ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल, 2021 है।

2 min read
Anman and Nicobar

Government jobs: सरकारी नौकरी हासिल करने के प्रयास में जुटे 12वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल, अंडमान और निकोबार प्रशासन ने ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ए एंड एन की आधिकारिक वेबसाइट www.erecruitment.andaman.gov.in.पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021 रात्रि 12:00 बजे तक।

कुल पदों की संख्या - 06

कामोर्ता के लिए 3 पद

कच्छल के लिए 1 पद

चोरवा के लिए 1 पद

टेरेसा के लिए 1 पद

योग्यता और आयु सीमा

सरकारी नौकरी के तहत इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम छह माह का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट जरूरी। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष।

अंडमान और निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिएयहां करें क्लिक।

यहां पर भेजें आवेदन

सरकारी नौकरी के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंडमान और निकोबार प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.erecruitment.andaman.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 है। योग्य उम्मीदवार किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर ( CSC ) के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।

Web Title: Government Jobs A&N Administration Recruitment 2021

Updated on:
13 Apr 2021 11:28 am
Published on:
13 Apr 2021 11:22 am