29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020-2021 जारी, ऐसे करें फाइनल लिस्ट डाउनलोड

Sarkari Naukri: बिहार पुलिस सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल शारीरिक पात्रता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सीएसबीसी की ओर से जारी सूची में अंमित रूप से चयनित 11,880 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Apr 2021, 6:29 PM IST

bihar police

Sarkari Naukri: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने सोमवार को बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आयोजित शारीरिक पात्रता परीक्षा ( फिजिकल टेस्ट ) 2020—2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बिहार पुलिस पीईटी में 07 दिसंबर 2020 से 30 जनवरी 2021 और 04 फरवरी 2021 को आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से बिहार पुलिस का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: एफसीआई ने लेक्चरर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आयोजित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 25 और 26 अप्रैल को सभी मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। फिलहाल उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Govt jobs : जूनियर इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

कैसे डाउनलोड करें CSBC कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम

इसके लिए परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को सबसे पहले सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद उम्मीदवार बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेष भारत रिजर्व बटालियन और बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन में कांस्टेबल के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची वाले लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही CSBC रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। पीडीएफ में अंतिम रूप से चयनित 11,880 उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस सूची में उपलब्ध रोल नंबर में से परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना नंबर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :Government jobs: पीजीटी के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें अप्लाई

Web Title : Sarkari Naukri CSBC Bihar Police Constable Result 2020 2021