29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt jobs :  जूनियर इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Govt jobs : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ( UPRVUNL ) ने 196 जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई, 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Apr 2021, 11:49 AM IST

uprvunl 2021

Govt jobs : उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पीड़न निगम लिमिटेड ( UPRVUNL ) ने जूनियर इंजीनियर ( JE ) ट्रेनी के 196 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार यूपीआरवीयूएनएल भर्ती 2021 के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी UPRVUNL आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर हासिल कर सकते हैं। साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि JE ट्रेनी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2021 है।

यह भी पढ़ें : Govt Jobs: सुपरवाइजर और अन्य के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, अभी करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां :

जेई ट्रेनी पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2021 से जारी।

आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2021 ।

UPRVUNL आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 07 मई 2021।

UPRVUNL JE Recruitment 2021 : भर्ती का विवरण

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी - 196 पद

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी ( इलेक्ट्रिकल ) - 69

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी ( मैकेनिकल )- 78

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी ( इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन ) - 39

जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (कंप्यूटर) - 10

यह भी पढ़ें : jobs 2021 : आरडीपीआर में यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता

UPRVUNL JE Recruitment 2021 : राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 03 वर्ष की डिप्लोमा या एआईसीटीई द्वारा आयोजित अखिल भारतीय डिप्लोमा परीक्षा की डिग्री। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।

यह भी पढ़ें : Government jobs 2021: फिजिशियन और एनेस्थेटिस्ट सहित जीडीएमओ के लिए निकली वैकेंसी, इंटरव्यू के लिए यहां करें अप्लाई

Selection criteria

UPRVUNL JE Recruitment 2021 के उम्मीदवारों का चयन वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में डिप्लोमा के पाठ्यक्रम से 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न और दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी, जीके और रीजनिंग पर 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। मेरिट सूची में आने वाले योग्य उम्मीदवारों को जेई ट्रेनी पद पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन करने के लिए सामान्य कटेगरी के उम्मीदवारों को बतौर शुल्क 1000 रुपए और एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपए जमा कराने होंगे।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 : ईसीएल ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Web Title : Gov jobs : Uprvunl Je Recruitment 2021 Notification Download