
Government jobs: शिक्षक के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ( ओपीएससी ) ने ग्रुप बी कटेगरी में साइंस स्ट्रीम के तहत 139 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
यहां से हासिल करें डिटेल में जानकारी
योग्य उम्मीदवार ओपीएससी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया, आयु सीमा, पोस्ट वार योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन कैसे करें, के बारे में पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट @opsc.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
Important Dates :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 अप्रैल 2021।
शैक्षिक योग्यता
OPSC PGT Recruitment 2021 : पीजीटी पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री या दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी डिग्री जरूरी। इसके अलावा बीएड या नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री जरूरी।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और 1 जनवरी 2021 को 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार नियमानुसार आयु में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
पीजीटी पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल 2021 तक ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 अप्रैल के बाद मिले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Web Title : Government jobs: OPSC Post Graduate Teacher Recruitment 2021
Updated on:
12 Apr 2021, 4:18 PM IST
Published on:
12 Apr 2021, 4:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.