
Government jobs: सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले युवा वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ( CSIR ) के अन्तर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) ने साइंटिस्ट के 15 पदों पर भर्ती के लिए युवा वैज्ञानिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.immt.res.in/ पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 मई 2021 है।
Importants Dates:
अधिसूचना की तिथि: 10 अप्रैल 2021
आवेदन पत्र जमा करने की आरंभिक तिथि: 15 अप्रैल 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मई 2021
CSIR IMMT Recruitment 2021 : पदों के नाम और संख्या
साइंटिस्ट - 10
सीनियर साइंटिस्ट - 2
प्रिंसिपल साइंटिस्ट - 2
वरिष्ठ प्रिंसिपल साइंटिस्ट - 1
Essential Qualification :
CSIR के इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी में साइंटिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव के साथ बीई/बीटेक और एमई/एमटेक या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साइंटिस्ट पद के लिए आयु 32 साल, सीनियर साइंटिस्ट के लिए 37 वर्ष, प्रिंसिपल साइंटिस्ट के लिए 45 वर्ष और सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट के लिए 50 वर्ष है।
How to apply
योग्य उम्मीदवार सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मटेरियल्स टेक्नोलॉजी (IMMT) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.immt.res.in/ पर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि साइंटिस्ट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2021 है।
Web Title : Government Jobs CSIR IMMT Recruitment 2021
Updated on:
12 Apr 2021, 2:06 PM IST
Published on:
12 Apr 2021, 2:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.