जॉब्स

Government jobs: बीईसीआईएल में सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Government jobs: बीईसीआईएल ने रोजगार सर्वेक्षण और प्रवासी कामगारों पर सर्वेक्षण के लिए अलग-अलग 463 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है।

2 min read

Government jobs: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड बेसिल ने रोजगार सर्वेक्षण और प्रवासी कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण के लिए विभिन्न पदों की 463 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक इन्वेस्टीगेटर, सुपरवाइजर, सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर डोमेन एक्सपर्ट, जूनियर डोमेन एक्सपर्ट, यूडीसी, मल्टी टास्किंग स्टाफ, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट और यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए बेसिल ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बेसिल की ऑफिशियल वेबसाइट इमबपसण्बवउ पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 अप्रैल 2021 है।

इन्वेस्टीगेटर - 300 पद

सुपरवाइजर - 50 पद

सिस्टम एनालिस्ट - 4 पद

सीनियर डोमेन एक्सपर्ट - 29 पद

जूनियर डोमेन एक्सपर्ट - 41 पद

यूडीसी - 4 पद

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद

सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट - 7 पद

यंग प्रोफेशनल - 10 पद

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को पहले बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण पेज पर जरूरी जानकारी अपडेट करें। इसके बाद आवंटित लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार संबंधित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट करें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 955 रुपए का भी भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 670 रुपए है।

Web Title: Government jobs BECIL Recruitment 2021 For 463 Posts

Updated on:
20 Apr 2021 03:44 pm
Published on:
20 Apr 2021 03:34 pm
Also Read
View All