SSC CAPF SI Final Result 2018: एसएससी सीएपीएफ एसआई का पेपर वन परीक्षा 12 मार्च से 16 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। पेपर वन का परिणाम 25 मई, 2019 को घोषित किया गया था। पेपर वन परीक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों को पेपर टू परीक्षा के लिए बुलाया गया था। पेपर टू परीक्षा 27 सितंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। साथ ही केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल, सीएपीएफ, द्वारा पीईटी या पीएसटी में योग्य घोषित हुए उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षा के लिए लघु सूची वाले उम्मीदवारों की 3 फरवरी, 2020 को पेपर टू का परिणाम घोषित किया गया था। आज उसी का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।