जॉब्स

Govt Jobs: IOCL सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, जल्दी करें अप्लाई

Govt Jobs: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2 min read
Jul 06, 2019
UPSC Jobs, UPSC, UPSC Exam, UPSC vacancy, Sarkari Naukri Search, Latest Government job, govt jobs, jobs in hindi, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, sarkari jobs,sarkari naukari,sarkari job,sarkari Naukri,employment news,rojgar samachar,employment news in hindi,latest government jobs,latest jobs news,government jobs,Sarkari Naukri,latest government jobs,

Govt Jobs: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हल्दिया रिफाइनरी ने हाल ही नॉन एग्जीक्यूटिव के 129 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट ग्रेड-4 (प्रोडक्शन, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, फायर एंड सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल आदि) के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदक की आयु सीमा की गणना 30 जून, 2019 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि : 23 जुलाई, 2019

चयन : लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के अलावा स्किल/ प्रोफिशिएंसी और फिजिकल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट को चुना जाएगा।

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से केमिकल/ रिफाइनरी एंड फोटोकेमिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ बॉइलर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित फील्ड में न्यूनतम एक वर्षीय पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

यहां नोटिफिकेशन देखें : https://www.iocl.com/#

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, बेंगलूरु
पद : एग्जीक्यूटिव टेक्नीक-बी (सेल्स एंड सर्विसेज, कॉर्पोरेट प्लानिंग, फाइनेंस, एचआर), सीनियर एसोसिएट-ए (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 11 जुलाई, 2019

प्रसार भारती, नई दिल्ली
पद : एंकर कम करेस्पोंडेंट, कॉपी राइटर ग्रेड-II, असाइनमेंट कॉर्डिनेटर, ब्रॉडकास्ट एग्जीक्यूटिव, पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट (89 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जुलाई, 2019

आइसीएमआर-क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, पूर्वोत्तर क्षेत्र, असम
पद : प्रोजेक्ट टेक्नीकल ऑफिसर, फील्ड इंवेस्टिगेटर, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन-III, लैबोरेट्री अटेंडेंट (09 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 13 जुलाई, 2019

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल
पद : डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट व अन्य विभिन्न पद (88 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जुलाई, 2019

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन
पद : सिस्टम एनालिस्ट, कंपनी प्रोसीक्यूटर, सुपरिटेंडेंट, डिप्टी डायरेक्टर व अन्य विभिन्न पद (13 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जुलाई, 2019

भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा निर्माण निगम लिमिटेड
पद : ऑफिसर (टेक्नीकल ऑपरेशंस/टेक्नीकल सपोर्ट व टेक्नीकल कंट्रोल) (23 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2019

Published on:
06 Jul 2019 09:32 am
Also Read
View All