30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़िया अपॉर्च्यूनिटीज के लिए करें जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज, कमाएंगे अच्छा पैसा

जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज ज्वॉइन कर स्टूडेंट्स अच्छा-खासा पार्टटाइम पैसा कमा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 9:41 AM IST

career courses,career tips in hindi,jobs in hindi,exam news in hindi,education tips in hindi,

job oriented vocational courses

राजस्थान पत्रिका की ओर से ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में एसएमएस स्टेडियम के बाहरी भाग में चल रहे ११वे इंटरनेशनल एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर के चौथे दिन भी स्टूडेंट्स का अच्छा-खासा माहौल दिखा।

फेयर में इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए प्रतिनिधियों को बताया कि स्टूडेंट्स की काफी क्वेरीज आ रही हैं। स्टूडेंट्स कॉलेजों में होने वाले प्लेसमेंट और जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज के बारे में जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को मनिपाल यूनिवर्सिटी के वीसी संदीप संचेती, पूर्णिमा फाउंडेशन के डायरेक्टर एम.के.एम. शाह, सैकंडरी एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. वीना प्रधान, डेन नेटवर्क लि. के जीएम (ऑपरेशन) ललित शर्मा, महाराजा जी के सीएमडी याकूब अली और सेंट विल्फ्रेड्स गु्रप ऑफ कॉलेजेज के सेकेटरी केशव बड़ाया ने फेयर में द्वीप प्रज्ज्वलन किया।

परफेक्ट ट्रेनिंग
ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में इस सत्र से सर्टिफाइड प्रोग्राम इन एडवरटाइजिंग मैनेजमेंट, सर्टिफाइड प्रोग्राम इन जर्नलिज्म इन मीडिया मैनेजमेंट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये कोर्स सात हफ्ते का होगा। यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर स्वाति मिश्रा ने बताया कि प्रोफेशनली कॅरियर को बूस्टअप किया जाएगा। अद्वैत वेदांता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अंकित अग्रवाल ने बताया कि इंजीनियरिंग क्या होती है, इंजीनियरिंग का क्या रेलेवेंस है। कॉरपोरेट की क्या रिक्वायरमेंट है। स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रीज के अनुसार तैयार करने के लिए एंटरप्राइज रिर्सोस प्लानिंग की टे्रनिंग दी जा रही है।

एग्जाम की तैयारी
बीएमआईटी के रजिस्ट्रार साहबसिंह दुबे ने बताया कि १२वी के बाद बीटेक के कोर्सेज की जानकारी दी जा रही है। स्टूडेंट्स सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सीएस में कॅरियर बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। परिष्कार कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. सविता पाईवाल ने बताया कि स्टूडेंट्स को एसएससी, रेलवे, बैंक, आईएएस, आरएएस आदि कंपीटेटिव एग्जाम्स की डिटेल दी जा रही है। तैयारी करने के लिए बेसिक नॉलेज के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य कोर्सेज हैं जिन्हें ज्वॉइन कर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं।