जॉब्स

Govt Jobs: डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

JIPMER Recruitment 2021: जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 मई 2021तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2021, 7:51 AM IST
JIPMER Recruitment 2020

JIPMER Recruitment 2021: जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए कुल 4 पदों को भरा जाएगा। रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25 मई 2021तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 25 मई 2021
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि - 15 जून 2021
इंटरव्यू की तिथि: 15 जून 2021
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 16 जून 2021

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
उक्त पदों पर Government Jobs के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन होना जरुरी है। साथ ही डाटा एंट्री में 2 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भरे हुए आवेदन को सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ paediatrics@jipmer.edu.in पर मेल कर देवें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2021 है। इसके बाद प्राप्त आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। सकते हैं।

Web Title: Govt Jobs: Apply Online For JIPMER Recruitment 2021

Updated on:
6 May 2021, 7:51 AM IST
Published on: