जॉब्स

AFRI Recruitment 2021: एलडीसी सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

AFRI Recruitment 2021 Notification: शुष्क वन एवं अनुसंधान संस्थान में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होगी
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2021, 10:14 AM IST
jobs.png

Govt Jobs in Rajasthan : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शुष्क वन एवं अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लेनी चाहिए। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि -23 मार्च 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 अप्रैल 2021

रिक्तियों का विवरण
तकनीकी सहायक - 3 पद
तकनीशियन - 2 पद
एलडीसी - 4 पद
वनरक्षक - 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 8 पद

शैक्षणिक योग्यता
टेक्निकल असिस्टेंट : उक्त पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का रसायन विज्ञान विषय के साथ कृषि विज्ञान में बीएससी उत्तीर्ण होना जरुरी है।
तकनीशियन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण उम्मीदवार, जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन/प्लम्बर से आईटीआई डिप्लोमा किया हो।
एलडीसी : उम्मीदवार का न्यूनतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग गति का टेस्ट भी लिया जाएगा।
वनरक्षक : उम्मीदवार का विज्ञान संकाय से बारहवीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। इस पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा।
एमटीएस : उक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार को राजस्थान SSO पोर्टल पर जाना होगा। यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर AFRI Recruitment 2021 भर्ती के लिए पद का चयन कर, आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, एग्जाम पैटर्न और पात्रता सहित अन्य डिटेल्स के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Published on: