RBI Office Attendant Recruitment 2021: भारतीय रिज़र्व बैंक ने दसवीं पास युवाओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए बैंक के विभिन्न कार्यालयों में ऑफिस अटेंडेंट के कुल 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।