जॉब्स

सरकारी नाैकरी – स्टेनोग्राफर के 276 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश आैर गुजराती स्टेनोग्राफर के 276 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन अामंत्रित किए
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 4:45 PM IST
Gujarat High Court
सरकारी नाैकरी - स्टेनोग्राफर के 276 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

गुजरात हाई कोर्ट ने इंग्लिश आैर गुजराती स्टेनोग्राफर के 276 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन अामंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 31 अगस्त 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

गुजरात हाई कोर्ट में रिक्त पदाें का विवरणः
कुल पदः 276

इंग्लिश स्टेनोग्राफर ग्रेड–III (क्लास-III), कुल पद : 92

गुजराती स्टेनोग्राफर ग्रेड–III (क्लास-III), कुल पद : 184

वेतनमान : 39,900 रुपये से 1,26,600 रुपये।

Gujarat high court में स्टेनोग्राफर ग्रेड के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक याेग्यताः
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी विषय में स्नातक डिग्री हो।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
- गुजरात शॉर्टहैंड में 75 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
- साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो।
- इसके अलावा इंग्लिश, गुजराती और हिंदी की पर्याप्त जानकारी हो।

आयु सीमा (31 अगस्त 2018 को)
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- अधिकतम आयु में एससी, एसटी, एसईबीसी और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट होगी। जबकि दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट होगी।

गुजरात हाई कोर्ट में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रियाः
- योग्य उम्मीदवारों का चयन स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट और वायवा के आधार पर किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट के लिए 60 अंक और वायवा के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्कः
- 600 रुपये। एससी, एसटी, एसईबीसी और दिव्यांगों के लिए 300 रुपये।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट या चालान माध्यम से किया जा सकता है।

गुजरात हाई कोर्ट में रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रियाः
- इच्छुक व योग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट https://hc-ojas.guj.nic.in के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 31 अगस्त 2018
स्टेनोग्राफी/ स्किल टेस्ट की तारीख : 25 नवंबर 2018
वायवा का आयोजन होगा : जनवरी/ फरवरी 2019

वेबसाइट : www.gujarathighcourt.nic.in, https://hc-ojas.guj.nic.in

गुजरात हाई कोर्ट में इंग्लिश आैर गुजराती स्टेनोग्राफर के 276 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

Published on: