4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में सब-इंजीनियर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सब-इंजीनियर (सिविल) 40 रिक्त पदों पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 19 Aug 2018, 2:44 PM IST

Kolkata Municipal corporation

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में सब-इंजीनियर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सब-इंजीनियर (सिविल) 40 रिक्त पदों पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 12 सितंबर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


पश्चिम बंगाल में कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में रिक्त पदाें का विवरणः

सब असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), पद : 40
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
संबंधित क्षेत्र में शोध या काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमान : 9,000-40,500 रुपये (ग्रेड पे 4,400 रुपये)


आयु सीमा : अधिकतम 37 वर्ष।
-उम्र सीमा में छूट सरकार के नियमों के तहत मिलेगी।
-पश्चिम बंगाल के एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
-पश्चिम बंगाल के ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया :
संस्थान चयन प्रक्रिया के बारे में वेबसाइट के जरिये बाद में जानकारी देगा।


आवेदन शुल्क :
-सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क, 50 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क और 20 रुपये चालान के लिए देना है।
-एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के केवल 50 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क और 20 रुपये चालान के लिए देना है।
-आवेदन शुल्क ऑनलाइन या बैंक चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है।
-ऑनलाइन आवेदन में चालान जनरेट होने के बाद यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या- 0088010367936 में जमा करा सकते हैं।
-ऑनलाइन शुल्क indiaideas.com limited के बिल्ड डेस्क के जरिये जमा करा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया :
सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट www.mscwb.org/ पर लॉग इन करें।
इसके बाद होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन के आइकॉन पर क्लिक करें।
इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां ऑनगोइंग रिक्रूटमेंट सेक्शन के तहत पद से जुड़े एडवर्टाइजमेंट नंबर 16 पर क्लिक करें।


महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चालान जनरेशन की अंतिम तिथि : 12 सितंबर 2018
बैंक में चालान के जरिये आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 13 सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 14 सितंबर 2018


कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, पश्चिम बंगाल में सब-इंजीनियर (सिविल) 40 रिक्त पदों पद भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।