जॉब्स

सब इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समेन , गार्ड्समेन सहित अन्य 219 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय ने सब इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समेन , गार्ड्समेन सहित अन्य 219 रिक्त पदों पर
2 min read
Jan 06, 2018
home guard jobs

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय ने सब इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समेन , गार्ड्समेन सहित अन्य 219 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 15 फरवरी 2018 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय में रिक्त पदों का विवरणः
सब इंस्पेक्टर : 20 पद
ड्राफ्ट्समेन: 01 पद
कंपाउंडर / ड्रेसर: 01 पद
गार्ड्समेन: 180 पद
ड्राईवर : 10 पद
नॉन -कम्बाटंट एम्प्लोई: 17 पद

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंडः

शैक्षणिक तकनीकी योग्यता व अनुभव:
सब इंस्पेक्टर :मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से बैचलर्स डिग्री होना चाहिये, साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय में रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर 15 फरवरी 2018 तक भेज सकते हैं- सीनियर स्टाफ ऑफिसर,सिविल डिफेन्स और होमगार्ड निदेशालय,मेघालय,शिलांग।

महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2018

Civil defence and home guards meghalaya recruitment notification 2018:

सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स,मेघालय ने सब इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समेन , गार्ड्समेन सहित अन्य 219 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत यहां क्लिक करें।

परिचयः

मेघालय में होम गार्ड्स और सिविल डिफेन्स के जुड़वां संगठनों को एक निदेशालय के अंतर्गत रखा गया है जिसे होम गार्ड्स और सिविल डिफेन्स विभाग के रूप में जाना जाता है, जिसकी अध्यक्षता होमगार्ड कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेन्स के निदेशक, मेघालय सरकार, शिलांग करते हैं।

भारत में, दिसंबर 1946 में होम गार्ड संगठन का निर्माण किया गया। जिसका मुख्य कार्य मुंबई में हो रहे सांप्रदायिक दंगों को नियंत्रित करने में पुलिस की सहायता करना था। जिसके बाद पुलिस की सहायता आैर आपदा कार्यो के लिए होम गार्ड संगठनों को स्थार्इ तौर पर नियुक्त किया गया। होम गार्ड संगठनों को देश में कोर्इ भीषण स्थिति पैदा हाेने पर सुरक्षा आैर आपदा प्रंबधन के कार्य करने होते हैं।

Published on:
06 Jan 2018 04:57 pm