9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IOCL recruitment- जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 58 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड ( IOCL ) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 58 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jan 06, 2018

IOCL

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 58 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 जनवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में रिक्त पदों का विवरणः

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन)- 37 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (P&U)- ब्वायलर- 03 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (P&U)- टरबाइन- 03 पद
जूनियर कंट्रोल रूम ऑपरेटर-IV- 03 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (इलेक्ट्रिकल)- 05 पद
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट-IV- 04 पद
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (F&S)- 01 पद
जूनियर मटेरियल असिस्टेंट-IV- 01 पद
जूनियर नर्सिंग असिस्टेंट-IV- 01 पद


इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा डिग्री।

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 जनवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 20 जनवरी 2018


IOCL recruitment Notification 2018:

इंडियन ऑइल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 58 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड IOCL, (भारतीय तेल निगम) एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2009 में 105 वें स्थान पर) है जो भारत सरकार की सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। इंडियन ऑयल को सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्राप्त है। भारत मे इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल हिस्सा 47 % और तेल शोधन मे 40 % है। भारत की कुल 19 तेल परिशोधिकाओं मे से 10 इंडियन ऑयल के स्वामित्व के आधीन हैं।

इंडियन ऑयल भारत की अग्रणी राष्ट्रीय तेल कंपनी है और इसके व्यापारिक हित समस्त हाईड्रोकार्बन मूल्य श्रृंखला में व्याप्त हैं- जिसमें तेलशोधन, पाइपलाइन परिवहन और पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन से लेकर कच्चे तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन, प्राकृतिक गैस और पेट्रो रसायनों का विपणन शामिल है। फार्च्यून ‘ग्लोबल 500’ सूची में यह अग्रणी भारतीय निगमित कंपनी है जिसे वर्ष 2010 में 125वां स्थान दिया गया था।