जॉब्स

SSC CGL Exam 2018 Final Result: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

SSC CGL Exam 2018 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2018 भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक परिणामों की घोषणा...

2 min read
Apr 01, 2021

SSC CGL Exam 2018 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2018 भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक परिणामों की घोषणा 31 मार्च 2021 को होनी थी, लेकिन आयोग ने आज यानी 1 अप्रैल को नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम SSC CGL 2018 Final Result आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की सभी लिस्ट पोस्ट के अनुसार जारी की गई है। तीन सूचियों में कुल 11095 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। एसएससी सीजीएल 2018 फाइनल रिजल्ट के लिए डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिए गए हैं।

एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 11095 पदों को भरा जाएगा। सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2018 पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परिणामों के साथ ही फाइनल कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2018 चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC CGL 2018 Exam
टियर 1 परीक्षा का आयोजन 4 जून से 9 जून 2019 तक किया गया था। टियर-1 में सफल रहे उम्मीदवारों को सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए बुलाया गया था। टियर-2 का आयोजन 11 से 13 सितंबर 2019 तक किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए सीजीएल टियर-III परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को किया गया था। सीजीएल टियर-3 परीक्षा के परिणाम 30 सितंबर 2020 को जारी किए गए थे। इसके बाद स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। स्किल टेस्ट के आधार पर सफल रहे उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

How To Check SSC CGL 2018 Final Result
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए न्यू अपडेट सेक्शन में SSC CGL Final Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

Click Here For More Govt Jobs

Published on:
01 Apr 2021 10:03 pm
Also Read
View All