जॉब्स

IBPS RRB Office Assistants Result जारी, ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के नतीजे यहां से करें डाउनलोड

IBPS RRB Result 2020: आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आईबीपीएस की वेबसाइट पर 22 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध रहेगा।

less than 1 minute read
Dec 17, 2020
IBPS RRB PO Result 2019,IBPS RRB PO Result 2019,IBPS RRB PO Result 2019

IBPS RRB Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यह रिजल्ट आईबीपीएस की वेबसाइट पर 22 दिसंबर 2020 तक उपलब्ध रहेगा। इस तारीख तक अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट के संबंध में आईबीपीएस की वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि 'मेरिट कम प्रेफरेंस के आधार पर यह प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट तैयार की गई है। हालांकि किसी तरह का कोर्ट का आदेश आने पर इस लिस्ट में बदलाव की गुंजाइश रहेगी।'

How To Check IBPS RRB Result 2020
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
IBPS CRP VIII ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आने वाले नए पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉगिन करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लेवें।

Published on:
17 Dec 2020 04:29 pm
Also Read
View All