जॉब्स

IBPS RRB Recruitment 2021: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के 11884पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

IBPS RRB Recruitment 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा निकाली गई क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2021, 6:34 PM IST
IBPS RRB Recruitment 2021
IBPS RRB Recruitment 2021

IBPS RRB Recruitment 2021: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस), रीजनल रूरल बैंक (आरआरबी) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1, आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट, पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनीज और क्लर्क के पदों की भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जारी की गई अधिसूचना के तहत कुल 11884 पदों पर भर्तीयां की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून 2021है।

पात्रता पदों के अनुसार,

शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, ऑफिसर स्केल 1 (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम, ऑफिसर स्केल 2 (मैनेजर) के लिए 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम और ऑफिसर स्केल 3 (सीनियर मैनेजर) के लिए 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम आयु का निर्धारण किया गया है। आयु की गणना 1 जून, 2021 के अनुसार की जाएगी।

Published on: