जॉब्स

ICAR-NIVEDI Recruitment 2021: 15 रिसर्च एसोसिएट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

ICAR-NIVEDI Recruitment 2021: ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एपिडेमियोलॉजी एंड डिजीज इंफॉर्मेटिक्स (NIVEDI) ने रिसर्च एसोसिएट, सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

less than 1 minute read
Jun 11, 2021
ICAR-NIVEDI Recruitment 2021

ICAR-NIVEDI Recruitment 2021: ICAR नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एपिडेमियोलॉजी एंड डिजीज इंफॉर्मेटिक्स (NIVEDI) ने अपने विभाग में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं, वे NIVEDI की आधिकारिक वेबसाइट https://nivedi.res.in/पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 है। इसके बाद दिए जाने वाले आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून 2021

ऑनलाइन इंटरव्यू की तिथि: 23 जून और 24 जून 2021 को सुबह 10:30 बजे

ICAR-NIVEDI Recruitment 2021- रिक्ति विवरण:





































पदों के नामपदों की संख्या
रिसर्च एसोसिएट - III:1पद
जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ):1पद
लैब असिस्टेंट:1पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट- I:2पद
फील्ड असिस्टेंट:1पद
सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ):2पद
यंग प्रोफेशनल- II:7पद

ICAR-NIVEDI Recruitment 2021: के लिए पात्रता मानदंड:

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदावर के पास जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ): लाइफ साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान में मास्टर डिग्री का होना भी आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान और रोग सूचना विज्ञान संस्थान (NIVEDI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 है।

Published on:
11 Jun 2021 06:20 pm
Also Read
View All