जॉब्स

ICF Recruitment 2023: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 782 पदों पर भर्ती, यहां ऐसे करें अप्लाई

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से 782 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गयी है जो 30 जून तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

2 min read
ICF Recruitment 2023 Apply

ICF Recruitment 2023: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से 782 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी गयी है जो 30 जून तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तय की गयी है। आयु सीमा की गिनती 30 जून 2023 के अनुसार की जाएगी। इन पदों पर चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। इस भर्ती में चयनित फ्रेशर (10th) के तौर पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 6 हजार रुपये, फ्रेशर (12th) एवं पूर्व एक्स आईटीआई के तौर पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दूसरे वर्ष में स्टाइपेंड में 10 प्रतिशत एवं तीसरे वर्ष में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जायेगी।

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट ?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है और इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून, 2023 तक जारी रहेगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10वीं कक्षा (10+2 सिस्टम)/12वीं/ पास होना चाहिए।

आवेदन के लिए आयु सीमा ?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तय की गयी है। आयु सीमा की गिनती 30 जून 2023 के अनुसार की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देना है।

यह भी पढ़ें- NIRF Ranking 2023: NIRF रैंकिंग में IISC बैंगलोर टॉप यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग में IIT मद्रास सर्वश्रेष्ठ


ICF Recruitment 2023 Full Notice - यहां क्लिक करें
ICF Recruitment 2023 Apply Online- यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

Published on:
05 Jun 2023 05:12 pm
Also Read
View All