IIM lucknow NON-TEACHING recruitment 2018, आईआईएम लखनऊ ने विभिन्न श्रेणी में गैर शैक्षणिक रिक्त 10 पदों पर भर्ती के लिए
IIM lucknow non faculty recruitment 2018, आईआईएम लखनऊ ने विभिन्न श्रेणी में गैर शैक्षणिक रिक्त 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन ऑफलाइन करना है लेकिन कुछ जरूरी सूचना ऑनलाइन भी उम्मीदवार को देनी है।
IIM lucknow में रिक्त पदों का विवरणः
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, पद : 01
योग्यता: न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ एमबीए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आठ साल का अनुभव होना चाहिए जिसमें पेबैंड 2 के स्तर पर पांच साल केन्द्र या राज्य सरकार के निकाय में या रिर्सच, एकेडमिक या नामचीन कंपनी में काम करने का अनुभव हो।
किसी भी विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं यदि उनके पास सरकार में प्रशासनिक स्तर पर काम करने का अनुभव और सेल-परचेज से जुड़े कानून की जानकारी हो।
वेतनमान: 56,100 रुपये।
उम्र सीमा: अधिकतम 45 साल।
फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर, पद : 01
योग्यता: एसीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री होनी चाहिए।
पांच साल पेबैंड 2 के स्तर पर केन्द्र या राज्य सरकार के निकाय में या रिर्सच, एकेडमिक या नामचीन कंपनी में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
एसएस/एमकॉम की योग्यता के साथ ज्यादा अनुभव रखने वाले उम्मीदवार जिनके पास केन्द्र सरकार के अकाउंट/बजट/ऑडिट आदि से जुड़ा अनुभव हो वह भी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमान: 56,100 रुपये।
उम्र सीमा: अधिकतम 45 साल।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), पद : 01
योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर के रूप में पेबैंड 2 के स्तर पर पांच साल केन्द्र या राज्य सरकार के निकाय में या रिर्सच, एकेडमिक या नामचीन कंपनी में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
वेतनमान: 56,100 रुपये।
उम्र सीमा: अधिकतम 45 साल।
असिस्टेंट, पद : 02
योग्यता: किसी भी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए।
तीन साल का अनुभव उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थान में बैकअप सपोर्ट और को-ऑर्डिनेटिंग का होना चाहिए।
कंप्यूटर टाइपिंग की जानकारी इस पद के लिए अनिवार्य योग्यता है।
वेतनमान: 29,200 रुपये।
उम्र सीमा: न्यूनतम 21 और अधिकतम 35 साल।
एलडीसी, पद : 05
योग्यता: किसी भी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए।
कंप्यूटर टाइपिंग में अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव रखने वाले को वरीयदा मिलेगी।
वेतनमान: 19,900 रुपये।
उम्र सीमा: न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 साल।
आवेदन शुल्कः
500 रुपये बैंक ड्राफ्ट के जरिये करना है।
बैंक ड्राफ्ट डायरेक्टर, आईआईएम लखनऊ के नाम से बनवाना है।
चयन प्रक्रियाः
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए इंटरव्य/लिखित परीक्षा या दोनों तरीका अपनाया जा सकता है जिसका फैसला संस्थान करेगा।
- असिस्टेंट और एलडीसी के लिए लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होगा।
- लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे और अवधि 90 मिनट होगी।
- न्यूमेरिकल एप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न होंगे।
आवेदन प्रक्रियाः
- सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट http://www.iiml.ac.in/ पर लॉगइन करना है।
- वेबसाइट के होम पोज पर नीचे दांई ओर नोटिस का सेक्शन दिया गया है।
- नोटिस सेक्शन पर रिक्रूटमेंट फॉर नॉन टीचिंग पोस्ट का लिंक बना है जिसपर क्लिक करना है।
- यहां क्लिक करने पर सीधे पद से जुड़ा विज्ञापन का पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आवेदन पत्र का फॉर्मेट भी बना हुआ है जिसका प्रिंट निकालकर भर सकते हैं।
- ऑफलाइन फॉर्म भरने के पहले ऑनलाइन सूचना भी भरनी है जिसका लिंक विज्ञापन वाले पेज पर दिया गया है।
- विज्ञापन वाले पेज पर हाऊ टू अप्लाई का सेक्शन है जिसमें दी गई सूचना के नीचे सबमिट ब्रिफ डिटेल (ऑनलाइन) बाई क्लिकिंग हीयर पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करके जरूरी सूचना ऑनलाइन जमा करना है और इसमें बाद में बदलाव भी नहीं कर सकते हैं।
- उम्मीदवार ऑनलाइन दी गई सूचना और ऑफलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सूचना का सही मिलान कर लें।
- ऑफलाइन आवेदन भरने के बाद संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी लगानी है।
आवेदन भेजने के पताः
ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
प्रबंध नगर, आईआईएम रोड
लखनऊ, 226013
अंतिम तिथिः 19 मार्च
आवेदन शुल्कः 500 रुपये
वेबसाइटः http://www.iiml.ac.in/
IIM lucknow non faculty recruitment notification 2018:
IIM lucknow non faculty recruitment 2018, आईआईएम लखनऊ ने विभिन्न श्रेणी में गैर शैक्षणिक रिक्त 10 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।