जॉब्स

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर में डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर, प्रिंसिपल नेटवर्क इंजीनियर की भर्ती

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर, प्रिंसिपल नेटवर्क इंजीनियर, सीनियर सिस्टम इंजीनियर ग्रेड-I

2 min read
Oct 06, 2017

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर, प्रिंसिपल नेटवर्क इंजीनियर, सीनियर सिस्टम इंजीनियर ग्रेड-I, सीनियर नेटवर्क इंजीनियर ग्रेड-I एवं फ़ूड इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) में रिक्त पदों का विवरण:
डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर- 02

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद में मेंटर्स/ परामर्शदाता/ विषय विशेषज्ञों के 293 पदों पर भर्ती

वेतनमानः 37400-67000/-(PB-4), GP 9500/-

प्रिंसिपल नेटवर्क इंजीनियर- 01 पद

वेतनमानः 37400-67000/-(PB-4), GP 8700/-


सीनियर सिस्टम इंजीनियर ग्रेड-I- 01 पद

वेतनमानः 15600-39100/-(PB-3), GP 7600/-


सीनियर नेटवर्क इंजीनियर ग्रेड-I- 01 पद

वेतनमानः 15600-39100/-(PB-3), GP 7600/


फ़ूड इंस्पेक्टर- 02 पद

वेतनमानः 30,000 प्रतिमाह

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता व अनुभवः
पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है जो इस प्रकार है- डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर के पद हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स या समकक्ष विषय में पीएचडी की डिग्री होने के साथ 8 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए अधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

Indian Institute of Technology Kharagpur में रिक्त पदों पर आयु सीमा:
इंस्पेक्टर पदों के लिए- अधिकतम 35 वर्ष
शेष अन्य पदों के लिए- अधिकतम 50 वर्ष


Indian Institute of Technology Kharagpur में आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) अधिसूचना विवरण: विज्ञापन संख्या- R/03/2017


अावेदन की महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 16 अक्टूबर 2017
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 16 अक्टूबर 2017

Indian Institute of Technology Kharagpur Recruitment Notification 2017:

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने डिप्टी चीफ सिस्टम मैनेजर, प्रिंसिपल नेटवर्क इंजीनियर, सीनियर सिस्टम इंजीनियर ग्रेड-I, सीनियर नेटवर्क इंजीनियर ग्रेड-I एवं फ़ूड इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में स्टीपेंडरी ट्रेनी के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
06 Oct 2017 04:22 pm
Also Read
View All