जॉब्स

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुडकी में मेडिकल आॅफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( IIT ) रुडकी में 8 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Nov 26, 2017
iit roorkee

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( IIT ) रुडकी में 8 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुडकी में रिक्त पदों का विवरणः
साइंटिफिक ऑफिसर, ग्रेड-2, पद : 02, (एसटी,ओबीसी)


योग्यता : फिजिक्स/केमेस्ट्री/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/ फिजिक्स/ मैटेरीयल साइंस में बीई/बीटेक/एमएससी। या किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग के साथ आधुनिक इंस्ट्रूमेंट(स्कैनिंग एंड ट्रांसमिशन इलेक्ट्रोन माइक्रोस्कोप, एक्स रे, फोटोइलेक्ट्रोन, स्पेक्ट्रोस्कोपी, न्यूक्लियर मैनेटिक रेजोनेंस, स्पेक्ट्रोस्कोपी आदि) पर काम का अनुभव हो।

वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये के साथ 6,000 रुपये एजेपी।


आयुसीमा : 35 वर्ष

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर , पद : 03 (अनारक्षित)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया हो। इसके साथ दो साल का अनुभव हो। एमडी और एमएस की डिग्री वालों को वरीयता दी जाएगी।

असिस्टेंट एक्जिक्यूटिव इंजीनियर (सिविल), पद : 01 (एसटी)
योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। या समकक्ष डिग्री के साथ तीन साल का अनुभव भी हो।
वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये के साथ 42,00 रुपये का जीपी हो।
आयुसीमा : 35 वर्ष।


फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (रेगुलर), पद : 01 (एससी)
योग्यता : फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा, लक्ष्मीबाई कॉलेज से बीपीइड किया हो या समकक्ष डिग्री हेा। कोई भी नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्ट इवेंट में भाग लिया हो।
वांछनीय : नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एनआईएस, एनएस) संस्थान से डिप्लोमा किया हो। खासकर क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, एथलेक्टिस और बैडमिंटन में किया हो।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये के साथ 42,00 रुपये का जीपी हो।
आयुसीमा : 32 वर्ष

जूनियर इंजीनियर (सिविल रेगुलर), पद : 01 (एसटी)
योग्यता : प्रथम श्रेणी में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो।
इसके साथ तीन का अनुभव भी हो।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये के साथ 42,00 रुपये का जीपी हो।
आयुसीमा : 32 वर्ष

आवेदन शुल्क :

100 रुपये। आवेदन शुल्क के लिए रजिस्ट्रार, आईआईटी रुड़की, रुड़की - 247667 के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट होगा।

आवेदन प्रक्रियाः
-उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट (www.iitr.ac.in ) पर जाकर सबसे पहले जॉब ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद नॉन टीचिंग स्टाफ के आप्शन पर जाएं।
-नया वेबपेज खुलने के बाद उपरोक्त पद का चयन करें और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
-सभी जानकारियों को भरने के बाद अपना फॉर्म सब्मिट कर दें।
-अंत में जमा हुए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटउट निकालें और उसे जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ संलग्न कर तय पते पर भेज दें।
-प्रिंटआउट को जिस लिफाफे में भेजें उसके ऊपर एप्लीकेशन फॉर दो पोस्ट ऑफ ... लिखें।
आवेदन फॉर्म के साथ डिमांड ड्राफ्ट भी भेजना होगा।

यहां भेजें प्रिंटआउट : असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिक्रूटमेंट सेल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की, रुड़की 247667, उत्तराखंड


जरूरी सूचना : अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 08 दिसंबर 2017।
डाक से आवेदन भेजने की अंतिम तिथि : 15 दिसंबर 2017 होगी।

iit roorkee Recruitment Notification 2017:

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुडकी में 8 रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
26 Nov 2017 03:39 pm