
भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने पीएचडी ग्रेड बी रिसर्च पद 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 दिसम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) रिक्त पदों का विवरणः
पीएचडी ग्रेड बी रिसर्च- 06 पद
उम्रः 34 साल से कम
वेतनमानः
स्थाई नियुक्ति में पे स्केल 42,150 रुपये के आधार पर शुरुआत में 82,745 रुपये प्रति माह वेतन
कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति में सभी वेतन-भत्ता मिलाकर सालाना 17 लाख रुपये और मेडिकल सुविधा अतिरिक्त मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यताः
इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में किसी नामचीन यूनिवर्सिटी/संस्थान (भारतीय या विदेशी) से पीएचडी इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता है।
बैंक उन उम्मीदवारों को वरीयता देगा जिनकी विशेषज्ञता इकोनॉमिट्रिक्स या थ्योरिटिकल इकोनॉमिक्स आदि में होगी।
रिसर्च के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कम्यूनिकेशंस स्किल जरूरी योग्यता होगी।
आवेदन शुल्कः
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये
अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये
रिजर्व बैंक कर्मचारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है
आवेदन की प्रक्रिया:
रिजर्व बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर अपॉर्च्यूनिटी एट आरबीआई पर क्लिक करें। इसके बाद एक अलग विंडो खुलेगी जहां करेंट वेकैंसी पर क्लिक करें। इसके बाद वेकेंसी का लिंक आएगा जिसपर क्लिक करने पर पीएचडी इन ग्रेड बी फॉर रिसर्च पोजिशन का विज्ञापन और पेज खुल जाएगा।
इस पेज पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक आएगा जिसपर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा। इस पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर संबंधित जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन भरते समय ईमेल आईडी ध्यान से भरें क्योंकि चयन से जुड़ी हर जानकारी ईमेल के जरिये दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथिः 8 दिसंबर 2017
आवेदन शुल्कः सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये। अनुसूचित जाति एवं जनजाति और दिव्यांग के लिए 100 रुपये
वेबसाइटः www.rbi.org.in
भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने पीएचडी ग्रेड बी रिसर्च पद 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।
Published on:
24 Nov 2017, 2:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.