26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ऑफ बड़ौदा में वैल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के 337 रिक्त पदों पर भर्ती, करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वैल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के 337 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 23 Nov 2017, 7:54 PM IST

bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वैल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के 337 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैश्नल बैंक के बाद यह इस क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है। बैंऑब की कुल परिसंपत्ति 1785 अरब रू है, 3000 शाखाओं और कार्यालयों का तंत्र है और लगभग 1000+ एटीएम हैं। इसकी बैंकिंग सेवाओं में बैंकिंग उत्पाद और वित्तीय सेवाओं से लेकर कंपनीयों और फुटकर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना है।

बड़ौदा के महाराज सयाजीराव गाइकवाड़ तृतीय ने इस बैंक की स्थापना 20 जुलाई, 1908 को गुजरात के देशी राज्य बड़ौदा में की थी। इस बैंक का अन्य 13 प्रमुख वाणिज्यिक बैंको के साथ 19 जुलाई, 1969 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा में रिक्त पदों का विवरणः
ग्रुप हैड- 4 पद
ऑपरेशन हैड -1 पद
टेरिटरी हैड- 25 पद
सीनियर रिलेशनसिप मैनेजर-223 पद
एक्विजिशन मैनेजर- 41 पद
पोस्ट और क्लाइंट सर्विस एग्जिक्यूटिव-43 पद


शैक्षणिक योग्यताएंः

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का एमबीए(MBA) और समकक्ष होना चाहिएअथवा ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

आयु सीमाः

ग्रुप हैड के लिए 35 से 50 वर्ष,
ऑपरेशन हैड के लिए 35 से 45 वर्ष,
टेरिटरी हैड के लिए 28 से 40 वर्ष,
सीनियर रिलेशनसिप मैनेजर के लिए 23 से 35 वर्ष,
एक्विजिशन मैनेजर के लिए 22 से 35 वर्ष और क्लाइंट सर्विस एग्जिक्यूटिव के लिए 20 से 35 वर्ष आयु होनी चाहिए। आयु की गणना 12.12.2017 से की जायेगी।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्ट करके और लिखित एप्टीटयूड टेस्ट और पर्सनल साक्षात्कार का एक ओर अधिक राउंड व ग्रुप डिस्कसन के जरिये किया जायेगा।

आवेदन करने का तरीकाः
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर 22.11.2017 से 12.12.2017 के बीच किया जा सकता है।


आवेदन शुल्कः

अनुसूचित जाति/जनजाति और पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये

आवेदन शुल्क के तौर पर इंटरनेट माध्यम से,क्रेडिट या डेबिट कार्ड,रूपे,विजा कार्ड,मास्टर कार्ड और मोबाइल वालेट आदि के जरिये देने होंगे।

Bank of baroda Wealth Management professionals recruitment 2017:

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वैल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के 337 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।