जॉब्स

Latest Jobs 2021: बारहवीं पास के लिए वायु सेना में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Indian Air Force STAR Exam 2021 Notification : भारतीय वायु सेना ग्रुप 'X' और ग्रुप 'Y' ट्रेड में एयरमेन के पदों पर निकली भर्ती ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2021, 2:30 PM IST
iaf_bharti_2021.png
Indian Air Force Recruitment 2021

Indian Air Force STAR Exam: भारतीय वायु सेना में अधिकारी के रूप में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायु सेना की STAR एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र युवा 7 फरवरी तक भारतीय वायु सीमा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भारतीय वायु सेना ग्रुप 'X' और ग्रुप 'Y' ट्रेड में एयरमेन के रूप में उम्मीदवारों के चयन के लिए 18 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास अपना वैलिड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास आधार संख्या भी होनी जरुरी है। केवल अविवाहित पुरुष नागरिक ही इस परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं।

दसवीं पास के लिए 374 पदों पर निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

[typography_font:14pt;" >Read More: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फटाफट करें अप्लाई

भारतीय वायु सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह चयन परीक्षा कमीशन अधिकारियों, पायलटों और नेविगेटर्स के लिए नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश के साथ कुल 50% अंकों के साथ 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनके अंग्रेजी में 50% अंक हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र हैं। डिप्लोमा इंजीनियर भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को प्रति माह 14,600 रूपए वजीफे के रूप में दिया जाएगा। प्रशिक्षण पश्चात ग्रुप 'X' ट्रेड में नामांकित लोगों को प्रति माह 33,100 रुपये और ग्रुप-Y में चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 26,900 रुपये वेतन दिया जाएगा।

Published on: