जॉब्स

इंडियन नेवी में BTech कैडेट एंट्री स्कीम के तहत भर्ती के लिए करें अप्लाई, 20 दिसंबर है अंतिम तारीख

Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी ने भर्ती निकाली है, जिसके लिए 6 दिसंबर से आवेदन किया जा रहा है। वहीं अब आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब आ गई है।

2 min read

Indian Navy Recruitment 2025: इंडियन नेवी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने भर्ती निकाली है, जिसके लिए 6 दिसंबर से आवेदन किया जा रहा है। वहीं अब आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब आ गई है। कैंडिडेट्स 20 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.inपर जाएं।


यहां देखें आयु सीमा (Indian Navy Recruitment 2025 Age Limit)

इंडियन नेवी की इस भर्ती के जरिए कुल 36 पद भरे जाएंगे। इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 7 पद रिजर्व हैं। भारतीय नौसेना की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 2 जनवरी 2006 और 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट देखें। 

शैक्षणिक योग्यता 

इंडियन नेवी की इस भर्ती (Indian Navy Recruitment 2025) के लिए कैंडिडेट्स के पास 10+2 से 70 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स ने JEE MAIN 2024 में शामिल हुआ हो।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • यहां होमपेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना राज्य चुनकर इस भर्ती के लिए अप्लाई करें
  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है

क्या है 10+2 बीटेक कैडेट प्रवेश योजना (Indian Navy Recruitment BTech Cadet Entry Scheme)

भारतीय नौसेना में 10+2 बीटेक कैडेट प्रवेश योजना, अविवाहित पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए कार्यकारी और तकनीकी शाखाओं में स्थाई कमीशन अधिकारी बनने का एक भर्ती कार्यक्रम है। इस योजना के तहत कैंडिडेट्स को नौसेना में चार साल का बीटेक कोर्स कराया जाता है और उन्हें डिग्री दी जाती है। इसके बाद उन्हें कार्यकारी और तकनीकी शाखाओं में भेजा जाता है। 

Also Read
View All

अगली खबर