जॉब्स

Jamia Millia Islamia Recruitment 2021: जामिया में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Jamia Millia Islamia recruitment 2021 : जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) (JMI) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन ऑफलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार 30 जून 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2021, 9:13 PM IST
Feature image

Jamia Millia Islamia recruitment 2021 : सरकारी टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia,JMI) ने जॉब पाने का सुनहरा मौका दिया है। JMI ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आंमत्रित किए है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वेJMI की आधिकारिक वेबसाइट @jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई हैं। अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी तारीख बीत जाने के बाद कोई भी नोटिफिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तीथि

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 3 जून, 2021

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 30 जून, 2021

JMI की ओर से जाकी की गई अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 14 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पदों पर भर्तीयां की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन वे ही उम्मीदवार कर सकते है जिनके पास मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी भी किया हो। इसके अलावा संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता को लेकर अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर जाना होगा।

Updated on:
3 Jun 2021, 9:13 PM IST
Published on: